फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hiranagar will get court complex in July

Kathua News: कस्बे को जुलाई में मिलेगा न्यायालय परिसर

Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hiranagar will get court complex in July
हीरानगर में तैयार हो रहा नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स। संवाद - फोटो : kathua
खूबसूरती को लगेंगे चार-चांद, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 10 करोड़ आएगी लागत
विज्ञापन

हीरानगर। कस्बे को जुलाई में शानदार न्यायालय मिल जाएगा। मुंसिफ कोर्ट की इमारत का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और जुलाई तक यह पूरा हो जाएगा। यह नई इमारत न सिर्फ कस्बे की खूबसूरती को चार-चांद लगाएगी, बल्कि न्याय के मंदिर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा भी मिलेगी।

10 कनाल भूमि पर बनाए जा रहे कोर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ। करीब 10 करोड़ की लागत से बनने वाली इस इमारत का निर्माण कार्य आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इसकी इमारत पूरी तरह से तैयार हो चुकी है, सिंगल कोट रंग रोगन का काम भी हो चुका है। अब चहारदिवारी और कॉम्पलेक्स परिसर में फीलिंग का काम किया जाएगा। यह काम पूरा होते ही बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इसी इमारत के निर्माण के दौरान लोगों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है, ताकि यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इमारत में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की सुविधा होगी तो छोटे वाहनों से इमारत की आखिरी छत तक पहुंचाने के लिए रैंप भी बनाया गया है। इस इमारत के बनने से आम लोगों को काफी लाभ होगा। फिलहाल जहां मुंसिफ कोर्ट चल रही है वहां पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण ज्यादातर गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती हैं। इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि नई इमारत के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed