{"_id":"6885377afc28a5aa5d098178","slug":"hiranagar-news-pm-shree-kendriya-vidyalay-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122311-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रेहान हेड बाॅय, त्विशी बनीं हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रेहान हेड बाॅय, त्विशी बनीं हेड गर्ल
Sun, 27 Jul 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कठुआ में नई छात्र परिषद चुनी गई । स्रोत : स्वयं
हीरानगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में शनिवार को छात्र परिषद के चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। प्रक्रिया के दौरान कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के रेहान भारती हेड बॉय, कक्षा 12वीं की विज्ञान विभाग की त्विशी को हेड गर्ल, कक्षा 11वीं विज्ञान विभाग की निहारिका को वाइस हेड गर्ल, कक्षा 11वीं कक्षा के धनंजय वाइस हेड बॉय और कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के गोकुल हाउस कैप्टन चुने गए। चैतन्य कक्षा 12वीं के और उदय को प्राइमरी सेक्शन के हेड ब्वाय चुने गए ।
विद्यालय की प्राचार्या नरिंदर चुंबर ने छात्रों को लोकतंत्र की मूल भावना और मताधिकार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाग लेना छात्रों के अधिकार के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी है जो उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।