फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hindi divas

विदेशों से जुड़े अतिथियों ने बताई हिंदी की ताकत

विज्ञापन
Hindi divas
कठुआ। सूर्या कॉलेज ऑफ एजूकेशन और राजकीय डिग्री कॉलेज सांबा ने संयुक्त रूप से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें भारत के अलावा कनाडा, जापान और ओमान देश के विशिष्ट अतिथियों, शिक्षार्थियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्यातिथि राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन कठुआ की अध्यक्ष अनु डोगरा ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कविता वाचन कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक राजकीय डिग्री कॉलेज सांबा के प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा की आवश्यकता और महत्व को समझना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जापान से जुड़ीं कवयित्री डॉ. रमा शर्मा ने किन्नर और मां पर आधारित हृदय स्पर्शी कविताएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। डॉ. रमा शर्मा हिंदी कल्चरल सेंटर जापान की संस्थापक और अध्यक्षा हैं। कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कनाडा से जुड़े कवि एवं विश्व हिंदी संस्थान कनाडा के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सरन घई ने पहले हिंदी भाषा हो बाद में सब भाषाएं तथा सबसे आगे देश हमारा, कविताओं का वाचन कर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमान से जुड़ीं लेखिका एवं शिक्षाविद डॉ. दीपा ने अपनी रचनाओं से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ से जुड़े मशहूर फिल्म अभिनेता और प्रसिद्ध कवि सुनील दत्त मिश्र ने, बात जब हिंदी की आए तो नमन करूंगा मैं, प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। पश्चिम बंगाल से जुड़े कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, हिंदी साहित्य परिषद कोलकाता के अध्यक्ष संजय शुक्ल ने, हम निराला के वंशज और दिनकर की वाणी, पंक्तियां प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध कवि विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलजीत चौधरी ने अपनी बेहतरीन रचनाओं सुनाईं। कार्यक्रम में लोकमंच जम्मू कश्मीर के संस्थापक एवं लोकप्रिय कवि कुमार कृष्ण शर्मा ने भी कविता पाठ कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed