फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   highway accident

Kathua News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर नाले में घुसा ट्राला

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
highway accident
महाराष्ट्र के पुणे से जनरेटर का सामान लोड कर जम्मू जा रहा था ट्राला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्ता चक के पास एक अनियंत्रित ट्राला हाईवे के किनारे बने नाले में जा घुसा है। बुधवार अलसुबह हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। मगर ट्राले को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे से जनरेटर का सामान लोड़ कर ट्राला नंबर एचआर38डब्ल्यू-3071 जम्मू जा रहा था। ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधा नाले में जा घुसा। इस घटना के समय ट्राले में सवार चालक और सहचालक सवार थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अलबत्ता ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अनिल सिंह ने कहा कि सक्ता चक के पास स्थित हाइवे निर्माण कंपनी के पास जहां घटना हुई है। वहां दिन भर लोगों का जमावड़ा रहता है। मगर गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार चालक गंभीर रूप से घायल
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमीरपुर के पास मंगलवार मध्य रात्रि को एक कार डिवाइडर से टकराने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार नंबर जीके 02 बीके 1413 अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया। घायल की पहचान अंचल कुमार निवासी सुहागपुर अरनिया के रूप में हुई है। राजबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed