फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Helicopter crash

रंजीत सागर झील की गहराई में उतरी पनडुब्बी बचाव इकाई

विज्ञापन
Helicopter crash
रंजीत सागर झील में उतरे नौसेना की पनडुब्बी बचाव इकाई के गोताखोर विज्ञप्ति - फोटो : KATHUA
कठुआ। रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के रुद्र हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सेना ने अभियान और तेज कर दिया है। इस अभियान को पूरा करने के लिए अब झील में भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी बचाव इकाई को काम पर लगाया गया है। 12 दिनों से जारी अभियान में अब तक सेना के हेलीकॉप्टर का मलबा और उसमें सवार दो पायलटों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सेना ने दावा किया है कि दुर्घटना वाले क्षेत्र में लगभग 80 से सौ मीटर गहराई में डिजिटल रूप से हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, वायु सेना ने 13 और 14 अगस्त की मध्यरात्रि को विशाखापट्टनम से वायु सेना स्टेशन पठानकोट तक पानी के भीतर खोज और बचाव के लिए भारी उपकरणों को पहुंचा दिया है। इससे पहले 60 वर्ग मीटर के एक क्षेत्र को चिन्हित किया गया था, और कोच्चि से लाए गए विशेष सोनार उपकरण को तलाशी अभियान के लिए लगाया गया था। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मदद लेने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन

सेना की पश्चिमी कमान ने 11 अगस्त को बताया था कि झील की सतह से लगभग 80 मीटर की गहराई पर मलबे की पहचान की गई है। इस अभियान में सेना के साथ नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, रंजीत सागर बांध प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन भी शामिल है। और यह अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जलाशय 25 किमी लंबा, आठ किमी चौड़ा और पांच सौ फुट से अधिक गहरा है। चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और कोच्चि से भेजे गए मल्टी-बीम सोनार, साइड स्कैनर, दूर से संचालित वाहनों और अंडरवाटर मैनिपुलेटर्स के साथ नौसेना और सेना के विशेष बलों के गोताखोर तलाशी अभियान में शामिल हैं। खराब मौसम और बारिश के बीच भी 12 दिनों से तलाशी अभियान जारी है। बरसात के मौसम में पानी की कोलाइडल प्रकृति के कारण 50 मीटर की गहराई से नीचे लगभग शून्य दृश्यता ने इस अभियान को और चुनौतीपूर्ण बनाया है। जो सोनार और अन्य सेंसर की सटीकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके बावजूद हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed