फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heeranagar news, water level rise news, heavy rain news

Kathua News: नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा, भूमि कटाव का खतरा

Wed, 23 Jul 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
heeranagar news, water level rise news, heavy rain news
कोटपुन्नू के पास अब तक 1100 कनाल उपजाऊ भूमि चढ़ चुकी है बाढ़ की भेंट
विज्ञापन

हीरानगर। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ते ही किसानों को भूमि कटाव की चिंता सताने लगी है। प्रशासन ने इस बार भी कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं।
उज्ज दरिया के किनारे बसे लोग भूमि कटाव को रोकने के लिए पिछले कई वर्षों से लोग तटबंध बनाने की मांग कर रहे हैं। कुछ गांवों में पानी घुसने का डर भी बना हुआ है। पिछले साल बरसात में सलालपुर गांव में लोगों के घरों में पानी घुसा था और खेतों में लगी धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ था।
दो दिन लगातार हुई बारिश से गांव सलाल पुर, खंदवाल, चक छिब्बा, कोटपुन्नू, खंदवाल के लोगों बाढ़ का पानी खेतों और घरों में घुसने का डर है। स्थानीय पूर्व सरपंच विनय शर्मा ने कहा करीब 4 से 5 वर्षों में उज्ज दरिया में आई बाढ़ ने इस क्षेत्र की 1100 कनाल से अधिक भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। गांवों को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए कई वर्ष पहले 11 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई थी लेकिन जमीनी स्तर पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विपिन शर्मा ने कहा कि जब लोगों के घरों में पानी आता है तभी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचती है जबकि उसके बाद अगली बरसात से पहले लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से काम नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed