{"_id":"687d4d7469d8283c4306f768","slug":"heeranagar-news-divert-road-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-122102-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डायवर्ट किए मार्ग हुए खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डायवर्ट किए मार्ग हुए खस्ताहाल
Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर छप्पड़ मोड़ पर परिवर्तित मार्ग की हालत। - संवाद।
धीमी रफ्तार बन रही जाम का कारण
हीरानगर। हाईवे के विस्तारीकरण और एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर डायवर्ट किए मार्गों की खस्ताहालत से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर बने गड्ढे न सिर्फ जाम का कारण बन रहे हैं बल्कि वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर रहे हैं।
यहां काम कर रही कंपनियां किसी हादसे के बाद ही यहां लीपापोती का काम करती हैं और उसके बाद फिर वही हालत हो जाती है। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह रोजाना चड़वाल से दयालचक आते जाते हैं। चड़वाल में एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते हाईवे का यातयात सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। सर्विस लेन पहले ही काफी संकरी है। ऐसे में इसकी खस्ताहालत से वाहनों को और धीमा होना पड़ता है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
ओंकार सिंह ने कहा हाईवे पर जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं हर जगह परिवर्तित मार्गों की हालत खस्ता है। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे तो कहीं तीखे मोड़ों पर बिखरी तारकोल बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा यहां काम कर रही कंपनियां अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं। नियमों के अनुसार निर्माण कार्य के चलते परिवर्तित मार्गो के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनियों की है लेकिन वह तब ही सामने आते हैं जब कोई हादसा होता है।