फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heavy rainfall problem

बारिश ने उमस से दी राहत, सड़कों पर फिर जमा हुआ पानी

विज्ञापन
heavy rainfall problem
कॉलेज रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरते वाहन, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। लगभग एक सप्ताह के बाद कठुआ शहर में वीरवार सुबह कुछ समय के लिए तेज बारिश ने उमस से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिसके बाद साढ़े नौ बजे से लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश का दौर चला। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिर से जलभराव हुआ। इससे दुपहिया वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े के अंत के साथ ही जहां रात के तापमान में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। वहीं, दिन के तापमान में बारिश के बाद भी राहत नहीं थी। बारिश के बाद सूर्यदेव की तपिश फिर बढ़ गई। हवा में नमी की मात्रा भी काफी बढ़ी हुई नजर आई। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। संवाद

बारिश के दौरान छतरी लेकर जाता व्यक्ति, संवाद।

बारिश के दौरान छतरी लेकर जाता व्यक्ति, संवाद।- फोटो : KATHUA

वीरवार सुबह हुई बारिश के दौरान बारिश से बचने का प्रयास करती स्कूटी चालक, संवाद।

वीरवार सुबह हुई बारिश के दौरान बारिश से बचने का प्रयास करती स्कूटी चालक, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed