फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Heavy rainfall problem

बरसात की शुरूआत में ही खुलने लगी इंतजामों की पोल

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
कठुआ। बरसात का सीजन अभी शुरूआती दौर में है, और शहर से लेकर हाईवे तक जगह-जगह जलभराव होना शुरू हो गया है। हालात यहीं तक खराब नहीं हैं। जीएमसी की करोड़ों की लागत से बनी नई इमारत को हाईवे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एक बार फिर से बह गया है। साथ ही बह गए वे लाखों रुपये जो इस मार्ग के दो बार अस्थायी इंतजाम में खर्च किए गए। इतने नुकसान के बाद भी अब एक बार फिर अस्थायी व्यवस्था ही की जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ सहायक अस्पताल में जांच के लिए आने वाले लोगों को कोरोना सहित अन्य सैंपलों की जांच कराने के लिए मजबूरन पैदल उस बही हुई खड्ड को पार कर जीएमसी की माइक्रो बायोलॉजी लैब में पहुंचना पड़ा रहा है। दरअसल, बुधवार को आधे घंटे की बारिश के बाद अचानक खड्ड में आई बाढ़ से जीएमसी की अप्रोच सड़क का हिस्सा बह गया था।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसपी सरदार खान ने बताया कि अचानक खड्ड में जलस्तर बढ़ने के बाद अप्रोच सड़क बह गई। इस दौरान जीएमसी का स्टाफ और उनकी गाड़ियां परिसर में ही फंस गए थे। जिसके बाद उन्हें लोगों की जमीनों और घरों से होकर बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है, और इसके लिए उचित मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार रात की बारिश के बाद जहां जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ लायंस क्लब लेन के नजदीक एक बार फिर जलभराव हुआ, वहीं शहर के कोर्ट रोड, मुख्य बाजार, पटेल नगर और शिवा नगर की गलियों में भी बरसात का पानी नालों में कम और सड़कों पर अधिक बहता नजर आया। यह तमाशा हर बार का है, लेकिन इसकी तरफ शासन और प्रशासन का ध्यान ही नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed