फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Heatwave in Kathua

Kathua News: भीषण गर्मी का सितम

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Heatwave in Kathua
कठुआ। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का सितम असहनीय होता जा रहा है। इस दौरान लू के थपेड़े हर किसी को झुलसा रहे हैं। बुधवार को पारा 44 डिग्री के पार रहा। लोग भीषण गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। इससे शहर और बाजारों में आम गतिविधियां सीमित रहीं।
विज्ञापन

जिले में सप्ताहभर से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस कारण सुबह 11 बजे के बाद से ही शहर में भीषण गर्मी के कारण बाजार और सड़कें सूनी होने लगीं। दोपहर दो बजे के बाद तो चौक-चौराहों पर भी लोग नहीं दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके रहे। हालांकि पार्कों और जलस्रोतों के आसपास भीड़ देखने के लिए मिली। वीरान हुए शहर में शाम पांच बजे के बाद ही लोग घरों से निकले और फिर से रौनक देखने के लिए मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिमोट संचालित कूलर भी खरीद रहे लोग
कठुआ। भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां अन्य कारोबार घट रहे हैं। वहीं, शीतल पेय पदार्थों के साथ ही पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर एवं रेफ्रिजरेटर के कारोबार में भी तेजी आ गई है। इस बार कूलर खरीदने वाले लोग ज्यादा ठंडाई की क्षमता के साथ रिमोट संचालित कूलर भी खरीद रहे हैं। इनकी कीमत सामान्य कूलर से ज्यादा होने के बावजूद ग्राहकों के इसमें रुचि दिखाने को बदलाव ही कहा जा सकता है।
बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है आने वाले दिनों में इनकी मांग में और इजाफा हो सकता है।


कारोबार से जुड़े अशोक कुमार ने बताया कि इस बार कूलर जैसे एसी की मांग भी बढ़ रही है। लोग एक टन से लेकर डेढ़ टन तक का एसी सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। कुछ दुकानों पर तो रोजाना दो-तीन एसी की बिक्री हो रही है। क्योंकि गर्मी से बचने के लिए एसी मध्यमवर्गीय परिवारों की पसंद बनता जा रहा है। कूलर और पंखे खरीदने वाले वर्ग के लोग कम आवाज के साथ ज्यादा हवा चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed