{"_id":"66f3473bf7372d727800aaf4","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113457-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू की एंटी दवा के छिड़काव में घुलते जा रहा स्वास्थ्य विभाग के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू की एंटी दवा के छिड़काव में घुलते जा रहा स्वास्थ्य विभाग के प्रयास
विज्ञापन
कठुआ। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में फिर आठ डेंगू पाॅजिटिव मिले हैं। इससे अब तक कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 130 हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण किया और लोगों से डेंगू के बचाव के लिए किए जा रहे प्रयास में सहयोग करने की अपील की।
नए सामने आए मामलों में दियालाचक निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा में 26 वर्षीय युवक, देवल में 22 वर्षीय युवक, डिंगाअंब में 8 वर्षीय बालक के साथ कठुआ के कृष्णा कॉलोनी में 11 वर्षीय बालक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही शहर के वार्ड 1 तीन नए मामलों के आने के साथ आज भी हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक डेंगू के 29 मामले हो चुके हैं। नए पाए गए तीन पॉजिटिव मामलों में एक 15 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवती और 40 वर्षीय महिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अब तक आए 130 डेंगू पीड़ितों में 70 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 एक्टिव पॉजिटिव मामलों में मरीजों को उनके घर ही उपचार दिया जा रहा है। वहीं छह का उपचार जीएमसी कठुआ में किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य विभाग का पूर्व की भांति लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का क्रम जिले भर में जारी है। इसमें लोगों को अपने घर के आसपास किसी भी तरह का पानी जमा न होने देने, घरों में इस्तेमाल के लिए रखा जाने वाला पानी ढककर रखने के बारे में जानकारी दी जा रही है, जबकि डेंगू से प्रभावित इलाकों में मास सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने, बुखार से पीड़ित मिलने वाले मरीजों के ब्लड सैंपल लेने की कार्रवाई जगातार जारी है। यहां डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार मच्छरों के प्रसार को रोकने के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी जारी रहा।