{"_id":"66a2d0145ca1dbaefd09e834","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1005-111631-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर सीएमओ ने दी हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर सीएमओ ने दी हिदायतें
विज्ञापन
कठुआ। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए लोगों को हिदायतें जारी कर इससे सावधान रहने की सलाह दी है।
वीरवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय रैना ने शहरवासियों के अलावा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हर बरसात के मौसम में इन दोनों बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा है कि बीते वर्ष भी जिले में डेंगू के 627 मामले सामने आए थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 127 चिकनगुनिया के भी मामले सामने आए थे। इसको लेकर इस बार विभाग ने पहले से तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इकट्ठे हुए साफ पानी में ही इसका प्रजनन होता है, इसलिए लोगों को खास हिदायत है कि अपने आसपास साफ पानी को ढककर रखें ताकि बरसात के साफ पानी में इसका प्रजनन न हो। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। रैना ने कहा कि अपने आसपास साफ पानी इकट्ठा न होने दें। अगर कहीं भी कोई डेंगू का मामला सामने आता है तो इससे घबराने की कोई बात नहीं है। तुरंत विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। इसको लेकर हर अस्पताल में एक टीम का गठन किया गए है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास उचित मात्रा में इसकी दवाएं उपलब्ध हैं।