फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Health Centre Bani Got Ambulance Facility

Kathua News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी को मिली जिप्सी एंबुलेंस सुविधा

विज्ञापन
Health Centre Bani Got Ambulance Facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी जिप्सी एंबुलेंस की सुविधा से लैस हो गया है। पहली बार मिली इस एंबुलेंस का उपयोग उपमंडल के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में आपातकालीन सेवा के तहत मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
विशेषकर बनी के बर्फीले इलाकों में दूर-दराज के उबड़-खाबड़ रास्तों से गर्भवती महिलाओं को इसका काफी लाभ मिलेगा। नई शुरू होने वाली एंबुलेंस सेवा के बारे में बीएमओ बनी डॉ. देव राज मिश्रा ने बताया कि बेसिक लाइव सपोर्ट की सुविधा वाली इस नई एंबुलेंस से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने सहायता मिल पाएगी। यह आपातकालीन सेवा समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने और मृत्यु दर को कम करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन

बीएमओ बनी ने बताया कि सभी प्रभारी आशा कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है कि वे इस एंबुलेंस की सेवा का उपयोग जरूरतमंद रोगियों के कल्याण के लिए करें। उन्होंने बनी में नई एंबुलेंस सेवा शुरू करवाने के लिए डीसी कठुआ और जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया जिनके प्रयास से उपमंडल के लोगों के यह सुविधा उपलब्ध हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed