{"_id":"68015ae752557babb20a1b82","slug":"harshvardhan-declared-volunteer-of-the-year-2024-honored-kathua-news-c-201-1-knt1009-119330-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हर्षवर्धन साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित, किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हर्षवर्धन साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित, किया सम्मानित
Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल को गौरव दिलाने वाले स्वयंसेवकों और विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हर्षवर्धन को वर्ष 2024 का स्वयंसेवक के लिए नामित किया गया। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद ने नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, अन्य स्वयंसेवकों को पदक के अलावा एनएसएस प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद ने विद्यार्थियों के बीच एकता और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को बढ़ावा देने में एनएसएस की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम अधिकारी नरिंद्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके पर विभिन्न विषयों के व्याख्याता फजल करीम, राम प्रकाश शर्मा, मदन लाल, अजय चौधरी, सुरजीत गुप्ता व रश्मि शर्मा मौजूद रहे।