फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Har Har Mahadev Cricket Competition started with the victory of Patiyari XI

Kathua News: पटियारी इलेवन की जीत के साथ शुरू हुई हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 25 Jun 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev Cricket Competition started with the victory of Patiyari XI
जंगलोट के पटियारी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत  करवाते आयोजक। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जंगलोट क्षेत्र के पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पटियारी इलेवन ने जीत के साथ अपनी शुरुआत कर दी है। पटियारी ने जंगलोट इलेवन को 10 रनों से परास्त किया।
पहले दिन खेले गए मुकाबले में पटियारी इलेवन ने टॉस जीता और निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। जिसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज अतुल सलारिया रहे, जिन्होंने 45 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंगलोट इलेवन की टीम के बल्लेबाज पटियारी इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और दसवें ओवर में 74 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। जिसके कारण टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अतुल सलारिया को उनकी 45 रनों की नाबाद पारी और गेंदबाजी में दो विकेट लेने पर आयोजकोंं ने उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले जाने वाले प्रतियोगिता के एकमात्र उद्घाटन मैच का शुभारंभ व्यवसायी संदीप शर्मा और सुनील सलारिया ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र पर इस तरह की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां हमारी युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़कर बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण करती है। उन्होंने आयोजनों को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया । इस मौके पर आयोजन कमेटी के प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में इलाके की करीब 34 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनके बीच प्रतिदिन दो मुकाबले करवाए जाएंगे। आयोजन को मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़ना है, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed