{"_id":"60fdb2038ebc3e586054a87c","slug":"handpump-problem-kathua-news-jmu2402127180","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग को अवगत कराने पर भी ठीक नहीं हुआ हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग को अवगत कराने पर भी ठीक नहीं हुआ हैंडपंप
विज्ञापन
वार्ड 3 में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते स्थानीय पार्षद, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 3 मोहल्ला ढोलखर में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग स्थानीय पार्षद सुभाष सिंह बलोरिया ने की है। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीना पूर्व वार्ड में लगाया गया एकमात्र हैंडपंप खराब हो गया है, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में भूजल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। पिछले एक सप्ताह से वार्ड में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित है, क्योंकि बारिश के कारण हवाड नाले में लगाई गई पाइप लाइन को क्षति पहुंची थी। उसे भी आज तक ठीक नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड 3 के करीब पांच सौ लोग केवल हैंडपंप के पानी पर ही निर्भर हैं। लेकिन, विभाग की ओर से हैंडपंप को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पार्षद ने भूजल विभाग से मांग की है कि जल्द संज्ञान लेकर खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाए।