फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Half a dozen cases of dengue

डेंगू के आधा दर्जन मामले सामने आए

Thu, 17 Nov 2016 12:32 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen cases of dengue
Dengue
जिले में इस साल डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। अबतक लगभग 32 लोगों को डेंगू का डंक लगा चुका है। दो की मौत भी हो चुकी है।  
विज्ञापन

सितंबर महीने की पंद्रह तारीख से शुरू हुआ डेंगू के मरीजों के सामने आने का सिलसिला नवंबर के दूसरे पखवाड़े में भी जारी है।
कठुआ में स्वास्थ्य महकमे को पांच से छह नए मामलों की टेलीफोन पर जानकारी मिली है। इसके बाद विभाग अधिकारिक तौर पर जम्मू से इन मामलों की डिटेल आने का इंतजार कर रहा है। जिले में अबतक सामने आए मामलों में हटली, हटली मोड़, गोविंदसर, कठुआ शहर के  सावन चक, कृष्णा कालोनी के मामले अधिक हैं। आधा दर्जन मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीज एक ही औद्योगिक इकाई में काम करते रहे।

इसके बाद विभाग ने जिला प्रशासन की हिदायत के बाद शहर में डोर टू डोर अभियान चलाकर दवा का छिड़काव भी किया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके सांगड़ा ने बताया कि निदेशालय से पांच से छह मामलों के पाजिटिव होने की सूचना मिली है, जिसकी अधिकारिक पुष्टि विस्तृत रिपोर्ट आने पर ही संभव है। उन्होंने बताया कि यह सभी मामले पंद्रह दिन से भी पहले भेजे गए सैंपलों से सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed