फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hailstorm hits 50 hectares, the worst hit are the seedlings

Kathua News: बनी में 50 हेक्टेयर पर ओलावृष्टि का प्रहार, पनीरी पर सबसे ज्यादा मार

Tue, 22 Apr 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm hits 50 hectares, the worst hit are the seedlings
बनी में ओलावृ​ष्टि से तबाह हुई मटर की फसल। संवाद - फोटो : kathua
- ओलावृष्टि और बारिश ने कृषि को पहुंचाया भारी आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

- किसानों से सरकार से की आर्थिक मुआवजे की मांग


बनी। भारी बारिश और ओलावृष्टि ने बनी क्षेत्र की कृषि को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कृषि अधिकारियों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा का सीधा असर 50 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर पड़ा है, जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सब्जियों की काश्त शामिल है।
बनी क्षेत्र के किसान सब्जी उत्पादन पर निर्भर हैं, अब 20 से अधिक दिनों तक पनीरी की प्रतीक्षा करने को मजबूर होंगे। इस बारिश और ओलावृष्टि से बैंगन, मिर्च, खीरा, घीया सहित सभी खरीफ फसलों की पनीरी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। पनीरी अपने प्रारंभिक विकास चरण में थी, जब ओलावृष्टि ने उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों के मुताबिक ज्यादातर किसान पहले ही महंगे हाइब्रिड बीजों पर निवेश कर चुके थे और अब इस नुकसान से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। कृषि अधिकारियों ने बताया कि पनीरी की नई खेप तैयार होने में अब कम से कम 20-25 दिन का समय लगेगा। ऐसे में फसलें देर से तैयार होंगी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

पनीरी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। मैंने पाॅलीहाउस नहीं लगाया था और अचानक ओलावृष्टि ने सब कुछ नष्ट कर दिया। इस बार बैंगन, मिर्ची और शिमला मिर्च की पनीरी लगाई थी। अब मुझे दोबारा बीज खरीदना होगा और पनीरी तैयार करने में समय के साथ-साथ खर्च भी दोगुना हो जाएगा।
सतीश कुमार, स्थानीय किसान
--------------------
मटर की फसल पकने की कगार पर थी और कुछ ही दिनों में उसे बाजार में बेचने की तैयारी में था। मगर अचानक हुई ओलावृष्टि ने एक कनाल की मेहनत पर पानी फेर दिया। मटर खेतों में बिखर चुकी है और अब वह बेचने लायक भी नहीं बची है।
किसान रोशन लाल, निवासी संदरून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed