{"_id":"57869c8d4f1c1b081b13ed18","slug":"government-gave-security-to-amarnath-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाए सरकार
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर पथराव और सुविधाएं मुहैया न करवाए जाने के विरोध में बुधवार को नेकां नेता भड़क पड़े। नेकां जिला अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी चौक में राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ जारेदार नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकाकरयों में शामिल नेकां साऊथ ब्लाक के अध्यक्ष शकील अहमद टोनी ने कहा कि सत्ताधारी पी.डी.पी व भाजपा सरकार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि अब भी कई यात्रियों को बिना दर्शनों के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन सरकार ने अभी तक यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल जिला उपाध्यक्ष श्याम नारायण मेहता, करमदीन चोपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में हालात खराब होने की वजह से अमरनाथ की पवित्र यात्रा को लखनपुर सहित कई जगहों पर रोका गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा रोके जाने की वजह से जिन लोगों वापस जाने में कुछ दिनों की देरी हुई है, सरकार उन लोगों से भी अतिरिक्त टैक्स वसूल कर रही है, जो कि बहुत की निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रदीप ने कहा कि सरकार को चाहिए की यात्रियों को सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में पार्टी के कुलदीप वर्मा, नीलम शर्मा, आशू राजपूत, राकेश कुमार, हरप्रीत सिंह, रोहित शर्मा, उत्तमचंद, राज कुमार शर्मा आदि शामिल थे।