फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Goods worth lakhs kept in the shop burnt due to fire

आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जला

विज्ञापन
Goods worth lakhs kept in the shop burnt due to fire
कठुआ। गोविंदसर गांव स्थित इलेक्ट्रिकल और डीजे की दुकान में शनिवार मध्यरात्रि को आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख में तब्दील हो गया। मौजूद लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे थे। वहीं दुकानदार ने बताया कि आगजनी से लगभग 12 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एक बजे के बाद दुकान से आग की लपटें और धुएं का उठाता गुबार देखकर लोगों को दुकान में आग लगने के बारे में पता चला। इसके बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए और पहले लोगों ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया। बेकाबू हो रही आग को रोकने के लिए लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दिया। करीब 2.30 बजे पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहले दुकान के शटर को तोड़ा और उसके बाद आग को बुझाने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। इस दौरान दुकान में रखा सामान राख का ढेर बन चुका था।
विज्ञापन

दुकानदार संजीव कुमार कठियालपुर नरोट जैमल ने बताया कि चार दिन पहले वह मणी महेश की यात्रा पर गए थे। रविवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो उन्हें दुकान में आग लगने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि दुकान का सारा सामान जल चुका है। जिस दुकान को चौदह साल में तिनका-तिनका जोड़कर खड़ा किया था वह राख में तब्दील हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में लगी आग से उन्हें करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें दो डीजे सिस्टम के अलावा बिजली की मोटरे, घरों के वायरिंग में इस्तेमाल होने वाला बिजली का सामान के अलावा बिजली के उपकरणों की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाला स्पेयर पार्ट्स व अन्य सामान शामिल है। वहीं इस बारे मं पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के उपरांत आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed