{"_id":"689e3e8fb68bedf06c0480e1","slug":"goods-burnt-to-ashes-in-a-fire-in-the-warehouse-of-an-electronic-shop-kathua-news-c-201-1-knt1006-123046-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गाेदाम में आग से सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गाेदाम में आग से सामान जलकर राख
Fri, 15 Aug 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
लखनपुर स्थित इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान में लगी आग से जला सामान।संवाद
कठुआ। जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर कस्बे में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गाेदाम में अचानक आग लग गई है। इस घटना में गाेदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया है। घटना वीरवार की शाम को हुई।
शाम के समय कस्बे में स्थित शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के पीछे बने गोदाम में अचानक भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने जब वहां से धुंआ उठता देखा, तो दुकानदार को उसकी जानकारी दी। अचानक गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन वहां बहुत सारे लोग जमा हो गए। जिन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए नहर से पानी लेकर आग को बुझाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने लोगों के साथ मिलकर आपको काबू कर लिया है।
दुकानदार जोगिंदर पाल के अनुसार गोदाम में लगी आग के कारण का अभी कोई पता नही चला है, लेकिन इस घटना में गोदाम में रखी वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और कई एलइडी टीवी को जल कर राख हो गई है। जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने की घटना के बाद मौके पर लखनपुर पुलिस भी पहुंच गई है, जिसने मौके का निरीक्षण कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।