{"_id":"67b8c604666ec07b2900daae","slug":"girl-injured-in-road-accident-in-bilawar-kathua-news-c-201-1-knt1008-117642-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कार की टक्कर से बाइक पर सवार किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कार की टक्कर से बाइक पर सवार किशोरी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार सड़क पर शुक्रवार की रात 9:30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे कार के चालक ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे पिछली सीट पर बैठी एक किश्योरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि बाइक चालक को कोई चोट नहीं आई। सड़क हादसा मंडली गांव में पेश आया।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। घायल किशोरी पहचान 17 वर्षीय अजरा बेगम निवासी डडवाड़ा गांव के रूप मे हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।