फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Get projects of public importance completed on time

सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाएं

विज्ञापन
Get projects of public importance completed on time
कठुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जलशक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ शिक्षा विभाग में सोलर परियोजना को मिलाकर कुल 12 परियोजनाएं लोकार्पित कीं।
विज्ञापन

दिशा बैठक की शुरुआत में जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने केंद्र प्रायोजित और विभिन्न विकास योजनाओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि पीएमजीएसवाई के तहत कुल 256 योजनाओं में से 151 योजनाएं जिले में विभिन्न चरणों के तहत पूरी की गईं हैं। शेष का काम के विभिन्न चरणों में जारी है। डीसी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के तहत, हर घर जल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निवार्चित प्रतिनिधियों के साथ परामर्श करने के बाद जल जीवन मिशन की एक संशोधित योजना राज्य समिति को प्रस्तुत की जाएगी। बताया कि पिछले वित्त वर्ष में श्रम बजट का 102% हासिल किया गया है, पीएमएवाई के तहत 10779 घरों के लक्ष्य में से अब तक 10255 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी गई है जबकि 3453 घरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

डॉ0 सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा की गई परियोजनाओं की योजनावार समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रायोजित पीएमजीएसवाई, डीडीयूजीवाईए, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना, बीएडीपी सौभाग्य, मनरेगा, बीबीबीपी आदि की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा की। डॉ सिंह ने लोक निर्माण, बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि, बागवानी, शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम विभाग, शहरी विकास विभाग और अन्य द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों से आईएवाई और आयुष्मान-सेहत के तहत लाभार्थियों के 100 प्रतिशत कवरेज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुने हुए नुमाइंदों से आह्वान किया कि वे सभी योग्य लोगों को इन योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क सहित अन्य परियोजनाओं में लंबित वन मंजूरी के मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समापन को सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियालाचक-छलां सड़क का दोहरीकरण शुरू
- लखनपुर-बसोहली-बनी-डोडा मार्ग के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू
दिशा बैठक के दौरान जानकारी देते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित एजेंसी द्वारा दियालाचक-छलां सड़क के दोहरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लखनपुर-बसोहली-छत्रगलां-डोडा मार्ग के लिए सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू की गई है।उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली मेमोरियल स्टेडियम के लिए भूमि में आ रही अड़चनें दूर करें।अटल सेतु पर सुविधाओं की मांग पर डॉ सिंह ने आश्वासन दिया कि पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन रंजीत सागर बांध झील और केबल स्टेयड पुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अटल सेतु के पास और अधिक बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। बैठक के दौरान डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने विभिन्न मांगों को मंत्री के समक्ष रखा।
बैठक में निकायों के अध्यक्षों, बीडीसी अध्यक्षों, डीडीसी के सदस्यों और दिशा समिति के सदस्यों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed