फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   gandhi jyanti

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए पथ पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
gandhi jyanti
कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कठुआ में जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लिया। कठुआ उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर में काम करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने गांधी जी के स्वच्छता अभियान को और आगे बढ़ाने की शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं, जिला पुलिस द्वारा लखनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की शपथ ली और कस्बे में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रमों की इस कड़ी में बरवाल एथलीट क्लब द्वारा लखनपुर से बसंतपुर तक 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें दर्जनों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं कठुआ में बाइसिकल फॉर चेंज ग्रुप के सदस्यों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर के शिवा नगर में पतंजलि योग संस्थान की योग शिक्षिका सुनीता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया। जबकि भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने हटली मोड़ क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रम्हजोत सत्ती और कठुआ जिला अध्यक्ष जतिंदर भारती ने गरीब परिवार की महिलाओं के सिलाई मशीन व राशन आदि वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस इकाई द्वारा शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर से सटे मिडिल स्कूल चक रिज्जू में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा अवतार की अध्यक्षता में स्टाफ व विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed