फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Friends-11 won the cricket competition

फ्रेंड्स-11 ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Friends-11 won the cricket competition
नगरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते डीडीसी सदस्य संदीप मजोत्रा - फोटो : KATHUA
कठुआ। नगरी कस्बा में जारी न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स-11 की टीम ने जीत ली है। रविवार को खेले गए 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैनी-11 टीम ने 135 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे फ्रेंड्स-11 के बल्लेबाजों ने मात्र 16 ओवरों में हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने नगरी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश वर्मा और नगरी मुंसिपल कमेटी के प्रधान अनिल सिंह अंडोत्रा के साथ विजेता टीम को 11 हजार नगद और ट्राफी, उपविजेता टीम को भी नगद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मजोत्रा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए स्थानीय युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देते हैं, बल्कि उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। लिहाजा इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। इसमें जो भी सहयोग उनकी तरफ से बन पड़ेगा उसे करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed