फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   freedam fighter

Kathua News: एक बार पहनी आजाद हिंद फौज की वर्दी, फिर ताउम्र नहीं बदला लिबास

विज्ञापन
freedam fighter
हीरानगर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की धरोहर आज भी हमें प्रेरित करती है। इस धरोहर को संजोय रखने में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसा ही एक परिवार हीरानगर के गुड़ा मेहतेयां में भी है, जिनके सदस्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

यह परिवार है आजाद हिंद फौज के जवान और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से ताम्रपत्र से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी गिरधारी लाल का। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजाद हिंद फौज की वर्दी पहनी तो आजादी के बाद घर लौटने के बाद आखिरी सांस तक कोई दूसरा लिबास नहीं अपनाया।
विज्ञापन

उनके पोते सन्नी शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने दादा के संघर्ष की कहानी साझा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी का जीवन कठिनाइयों से भरा था। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उनके बुलंद हौसले और बहादुरी ने देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कहा कि उनके दादा का जीवन एक प्रेरणा है। आज भी हमारे परिवार को उनके नाम से जाना जाता है, जो हमारे लिए फक्र की बात है। आजादी के बाद घर वापस आने के बाद पूरी उम्र उन्होंने आजाद हिंद फौज की वर्दी ही पहनी। छाती पर हमेशा मेडल लटके रहते थे और वह शान से इसी वर्दी में गांव में या इलाके में घूमते थे। वर्ष 2001 में उनका देहांत हो गया। उन्होंने कहा वह हमेशा लोगों को भी देशभक्त के लिए प्रेरित करते थे और उसी का एक उदाहरण छप्पड़ मोड़ में हाईवे किनारे उनकी तरफ से लगवाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है, जो आज यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर के जो किसे उन्हें दादा ने सुनाए हैं, उनकी कल्पना भर करने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम पूरी आजादी से रह सकते हैं, खा सकते हैं, पहन सकते हैं, बोल सकते हैं और विकसित देश में मिल रही सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। यह सब इन्हीं की बदौलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed