फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Free seeds given to farmers

किसानों को दिए निशुल्क बीज

विज्ञापन
Free seeds given to farmers
बिलावर के डुंगाड़ा गांव में पाली हाउस का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। कृषि विभाग ने डूंगाडा गांव में शिविर लगाकर किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर बिलावर निधान सिंह पठानिया के नेतृत्व में पहुंची कृषि विभाग की टीम ने सरकार की ओर से सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए गए 20 पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों को कई प्रकार के निशुल्क बीज उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

शिविर में किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिए जाने वाले कई प्रकार के ऋण के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट उमेश गुप्ता ने किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के संजय शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी। कृषि विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में गांव के कई किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के महेंद्र पाल, विनय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed