फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   FOOTBALL MATCH NEWS

Kathua News: फुटबॉल लीग में एफसी यूके की धमाकेदार जीत, शैडो स्ट्राइकर्स को 5-0 से हराया

विज्ञापन
FOOTBALL MATCH NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कठुआ फुटबॉल लीग में वीरवार को स्पोर्ट्स ग्राउंड, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीपीएस और खेलो इंडिया की टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं, जबकि दूसरे मैच में एफसी यूके ने शैडो स्ट्राइकर्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी टीम गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। अंततः मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एफसी यूके ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए शैडो स्ट्राइकर्स पर दबाव बनाए रखा। एफसी यूके की ओर से नवनीत ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि फिगो ने दो गोल दागकर टीम की जीत को 5-0 से सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मैदान पर कौशल, अनुशासन, टीम भावना तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित यह लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाने के उद्देश्य से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed