{"_id":"67a116b7ec55caaebe02e377","slug":"fogg-in-kathua-on-monday-morning-kathua-news-c-201-1-knt1009-117100-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कोहरे से कई घंटे जनजीवन रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कोहरे से कई घंटे जनजीवन रहा प्रभावित
विज्ञापन
कठुआ में सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर और उसके आसपास सटे मैदानी इलाकों को अचानक कोहरे की चादर ने जनजीवन को कुछ घंटों के लिए पूरे तरीके से प्रभावित कर दिया। इससे स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक परेशान दिखे। कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों पर वाहनों की गति को धीमा कर दिया।
कुछ घंटों के लिए सही, कोहरा इतना घना था कि सौ मीटर तक भी वाहनों की आवाजाही नहीं दिख जा रही थी। परिणामस्वरूप समय पर स्कूल पहुंचने के लिए घर से निकले बच्चे देरी से पहुंचे। सोमवार की सुबह शहर और मैदानी इलाकों में गत दिनों के मुकाबले ठंड भी ज्यादा रही। सड़कों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को लाइटों का इस्तेमाल करना पड़ा। गाड़ियां रेंगते हुए चल रही थीं। ऐसे प्रतीत हो रहा था सर्दियों की पहली कोहरे की चादर बिछी हो।
ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि कि लोहड़ी और वसंत पंचमी के बाद कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ हो। लेकिन जैसे ही सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप के साथ शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों से कोहरा तो साफ हो गया। लेकिन मैदानी इलाकों में दोपहर तक हालात ऐसे ही बने रहे।
विज्ञापन
वहीं, जिले के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर शीतलहर महसूस की गई। मौसम विभाग की मानें तो ठंड पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से अचानक बढ़ी है। इसके लिए विभाग ने पहले से सूचित किया था कि एक फरवरी से 10 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब हो सकता है। जिससे वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।