फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fog covered the city throughout the day, snowfall on the mountains

शहर में दिनभर छाया रहा कोहरा, पहाड़ों पर हई बर्फबारी

विज्ञापन
Fog covered the city throughout the day, snowfall on the mountains
कठुआ में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के दौरान लाइटें जलाकर गंतव्य की ओर जाते बाइक सवार। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शुक्रवार को जिले में एकाएक मौसम ने करवट ले ली। मैदानी इलाकों में जहां सीजन का पहला कोहरा दिनभर छाया रहा वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होने से मैदानी इलाकों में भी अब कंपकंपी छूटने लगी है। चौबीस घंटे के भीतर ही दिन के पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर ने मैदानी इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। इससे सूर्यदेव की तपिश धरती पर नहीं पहुंच पाई। सुबह शुरू हुआ कोहरे का असर दोपहर तक देखा गया। सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शुक्रवार की सुबह पहला ऐसा दिन था जब लोगों को भारी गरम कपड़ों के साथ सर्दी से बचते देखा गया। घने कोहरे की वजह से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। हाईवे पर भी वाहन कई घंटे तक रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन

वीरवार रात में पारा मैदानी इलाकों में लुढ़क कर 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बनी सब डिवीजन के साथ साथ बिलावर के लोहाई मल्हार के इलाकों में दिन के समय ही पारा कई जगह शून्य के नीचे चला गया। जिसके बाद इन इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। बनी के ढग्गर और डुग्गन के इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बनी भद्रवाह मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य अब दूर दराज इलाकों में थमा
बनी और भद्रवाह के दूर दराज इलाकों में पारा माइनस में लुढ़कना शुरू हो गया है। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रेफ ने इन इलाकों में सड़क विस्तारीकरण कार्य पर ब्रेक लगा दिया है। सरथल, छत्रगलां टॉप और गुली डंडा के इलाकों में फिलहाल अगले तीन महीने के लिए सड़क विस्तारीकरण कार्य को अंजाम नहीं दिया जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह में भी भारी बर्फबारी की संभावना है, ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो जाएगा। हालांकि ग्रेफ की ओर से लोआंग और सरथल के बीच काम को जारी रखने की तैयारी की गई है। इन इलाकों में भारी बर्फबारी तक ग्रेफ की टीमें पहाड़ों की कटाई के काम को अंजाम देंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काम में तेजी लाने के प्रयास के तहत इस बार काम को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है। विस्तारीकरण के लिए पहाड़ों की कटाई लोआंग और सरथल के बीच के इलाके में अंजाम दी जाएगी। दूर दराज इलाकों में फिलहाल काम को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed