{"_id":"60edeb3f8ebc3ebc7846ec34","slug":"flood-kathua-news-jmu239386195","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर भड्डू पंचायत के वार्ड 1 डडवाड़ा मोड़ में सड़क किनारे बनी नाली बंद होने से मोहल्ले के छह घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय भूषण खजूरिया ने बताया कि सड़क किनारे बनाई गई नाली बंद हो गई है, जिसके चलते बारिश का पानी मोहल्ले के छह घरों में खुश गया। मोहम्मद गुलजार ने बताया कि मोहल्ले की एक तरफ पहाड़ी होने के कारण भूस्खलन होने का डर बना हुआ है। क्योंकि बारिश का पानी सीधा लोगों के घरों की तरफ रुख कर जाता है।
इरशाद अहमद ने बताया कि उनके घर के पास एक तरफ बिजली के खंभे लगाए गए हैं, जो कभी भी भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं। पवन कुमार, बिट्टू राम और बीरबल कुमार ने बताया कि कई बार इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन विभाग शायद कोई हादसा होने का इंतजार कर रहा है। वार्ड एक के लोगों ने बताया कि इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटे, लोक निर्माण विभाग जल्द नाली में गिरे मलबे को उठाए।