फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Flood control room activated in the district two and a half months before monsoon

Kathua News: मानसून से ढाई महीने पहले ही सक्रिय हुआ बाढ़ नियंत्रण कक्ष

Tue, 22 Apr 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Flood control room activated in the district two and a half months before monsoon
खराब मौसम और पहाड़ों पर भारी बारिश के बीच प्रशासन ने उठाया एहतियातन कदम
विज्ञापन


कठुआ। प्रदेश में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच इस बार प्रशासन ने ढ़ाई महीने पहले ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जिले में सक्रिय कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
बाढ़ नियंत्रण प्रभाग कठुआ ने साल 2025-2026 के एंटी-फ्लड प्रबंधन कार्यक्रम के लिए दो सहायक अभियंताओं, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति के निर्देशों के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से डाटा साझा करने और बाढ़ चेतावनी जारी करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। सूखे दिनों में सुबह 10 बजे और शाम 6 बजे डाटा साझा किया जाएगा, जबकि बारिश के दिनों में यह प्रक्रिया प्रति घंटे के हिसाब से या अधिक बार की जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण प्रभाग कठुआ के कार्यकारी अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त अधिकारी समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और संभावित बाढ़ स्थितियों के दौरान प्रभावी प्रबंधन और तैयारी बनाए रखें। यही नहीं नोडल अधिकारियों के अलावा तीन शिफ्ट में स्टॉफ का डयूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों को बाढ़ और जलस्तर बढ़ने की जानकारी तुरंत नोडल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed