{"_id":"57604b524f1c1bd12a11b9ab","slug":"flag-of-pakistan-lit-up-on-the-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले पर पाक का झंडा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले पर पाक का झंडा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा जलाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के कुद में नेशनल हाईवे पर एक बस में जांच के दौरान सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को युवाओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह वैश्विक स्तर पर आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। अब पाकिस्तान को सबक सिखा देना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसके भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी वारदातों को बार-बार अंजाम दिया जाता है। पाकिस्तान आतंकवाद को अपने ही घर में पनाह दे रहा है। कुद में आतंकी हमला समेत पिछली घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी अपने इरादे स्पष्ट नहीं कर रही है। कभी प्रधानमंत्री पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख दिखाते हुए भाषण देते हैं और कभी पाकिस्तान के विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को अंतिम चेतावनी देने के साथ साथ आतंकवाद के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर विश्व के अन्य देशों के साथ साझा नीति तैयार करे। प्रदर्शन में अजय सिंह, रवि सिंह, रमन सिंह, सुरिंद्र कांत, मनमोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन