फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five injured in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
Five injured in separate road accidents
कठुआ। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राज बाग के पास मोटरसाइकिल की सड़क से गुजर रहे एक पैदल यात्री से टक्कर हो जाने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी के साथ पैदल यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरवार शाम को हुई इस घटना के बाद तीनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। जिसमें मोटरसाइकिल चालक की पहचान नागरमल पुत्र काकू राम और उसकी पत्नी पूर्णी देवी दोनों निवासी हीरानगर और पैदल यात्री राजकुमार पुत्र बधावा चंद निवासी जसरोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में जंगलोट मोड़ के पास मोटरसाइकिल की पैदल यात्री के साथ टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार सहित पैदल यात्री को भी गंभीर चोटें आई। जिसके बाद दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल मोटर साइकिल सवार की पहचान अमित कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी जनियाल पंजाब और पैदल यात्री अश्विनी कुमार पुत्र सोम राज निवासी शिवानगर कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed