फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five candidates filed nomination

Kathua News: कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 15 Jun 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 15 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five candidates filed nomination
कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए नामांकन जमा करवाता प्रत्याशी।
कठुआ। कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। गोविंदसर स्थित यूनियन के कार्यालय में प्रधान पद के लिए शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी हरपाल सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी की है। इनमें सुशील शर्मा, गुरजीत सिंह और गुरदीप सिंह शामिल हैं। दो नामांकन शुक्रवार को भी होने के बाद प्रधान पद की दौड़ में पांच सदस्य शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि दो दिन चली नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब रविवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस दौरान अगर कोई प्रत्याशी चाहे तो अपना नाम वापस भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए काम कर रही है। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed