{"_id":"5771727e4f1c1bcb7379bba8","slug":"first-cut-off-list-released-in-undergraduate-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले की पहली कट आफ लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले की पहली कट आफ लिस्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोजते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डिग्री कालेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली कट आफ मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई। सूची में नाम वाले विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट लगने से पहले ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कालेज परिसर में पहुंच गए थे। कालेज प्रशासन ने सुबह दस बजे कालेज परिसर के नोटिस बोर्ड में मेरिट लिस्ट चस्पा की। नोटिस बोर्ड पर दाखिला प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और अन्य चीजों का विवरण भी चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
शहर के डिग्री कालेज और महिला डिग्री कालेज में विद्यार्थियों का हुजूम सुबह से ही उमड़ पड़ा। सभी मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए पहुंचे थे। महिला डिग्री कालेज में मेडिकल पल्स जियोग्राफी और नान मेडिकल पल्स जियोग्राफी का सबसे ज्यादा कट आफ मेरिट गया। मेडिकल के लिए 77.2 और नान मेडिकल के लिए 72 प्रतिशत कट आफ गया। सबसे कम कट आफ आर्ट्स विषय का 42.2 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
लिस्ट जारी होते ही दाखिला शुरू : शहर के सभी कालेजों में सोमवार को मेरिट लिस्ट के जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई। दाखिला लेने के लिए कालेज परिसर में पहुंचने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए कालेज प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी।
कालेज परिसर में जगह-जगह नोटिस लगाए गए, जिसमें दाखिला और दाखिले काउंटर से संबंधित जानकारी दी गई है। मेरिट लिस्ट देखने के लिए पहुंचे अधिकतर विद्यार्थी अपने साथ जरूरी कागजात और फीस लेकर आए थे। मेरिट लिस्ट में नाम आने के तुरंत बाद ही उन्होंने दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। महिला कालेज के प्रिंसिपल ने बताया कि पहले दिन कुल 28 छात्राओं ने दाखिला लिया है। इसमें आर्ट्स में 13 और साइंस विषयों में 15 ने दाखिला लिया।