{"_id":"67ed8d228befed490c0d9f2a","slug":"firing-on-loc-frightened-people-of-villages-near-hiranagar-kathua-news-c-10-1-jmu1038-580655-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एलओसी पर गोलीबारी से हीरानगर के नजदीकी गांवों के लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एलओसी पर गोलीबारी से हीरानगर के नजदीकी गांवों के लोग सहमे
विज्ञापन
गुज्जर चक में अधूरा पड़ा बंकर। संवाद
- फोटो : kathua
बोले– गेहूं की कटाई हो सकती है प्रभावित, कई बंकर अब भी अधूरे
हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ में एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर तनावपूर्ण स्थिति के कारण भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांवों के लोग चिंतित हैं।
लोगों के मन में एक बार फिर डर पैदा हो गया है कि कहीं पाकिस्तान एलओसी की तरह यहां भी गोलीबारी न शुरू कर दे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल्द ही सीमा से लगे खेतों में गेहूं की फसल की कटाई शुरू होनी है, लेकिन इस बीच कई गांवों में बंकरों का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है या फिर शुरू भी नहीं किया गया है। ऐसे में अगर हालात बिगड़ते हैं तो स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आईबी के नजदीकी गांवों के लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होना जरूरी है।
विज्ञापन
सीमा से सटे खेतों में गेहूं की फसल कुछ दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन एलओसी पर बने तनावपूर्ण माहौल को देखकर किसान चिंतित हैं। अगर यहां भी ऐसी ही स्थिति बनी रही तो फसल की कटाई करना मुश्किल होगा। इस वजह से प्रवासी मजदूर भी यहां आने से हिचकिचा रहे हैं।
-कुलदीप वर्मा, निवासी मनियारी
हमारे इलाके में बंकरों का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। अगर अचानक गोलीबारी शुरू हो जाती है तो लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों की कमी होगी।
-अमित कुमार, निवासी गुज्जर चक
मेरे अधिकार क्षेत्र में एक ही सीमावर्ती पंचायत लौंडी आती है। इसमें 176 बंकर बनाने का लक्ष्य था, जिसमें से 170 तैयार हैं और छह पर काम जारी है।
-सूरज सिंह, बीडीओ हीरानगर