फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire news

Kathua News: तीन जगह भड़की आग, कोई नुकसान नहीं

विज्ञापन
fire news
कठुआ। बढ़ती गर्मी के साथ जिले में आग लगने की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन आग को काबू करने के लिए दिन भर अग्निशमन दस्ते को दौड़ लगानी पड़ी है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर के मुख्य बाजार से सटी कठुआ खड्ड में हुई। दुकानदाराें ने फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। इसके बाद बरवाल मोड़ के पास स्थित बाग में आग भड़क गई। इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। वहीं शाम को बुद्धि बरनोटी मार्ग के किनारे झाड़ियों में आग लग गई। आग तेजी से एक बड़े क्षेत्र में जब फैलने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। इसके बाद वहां पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन

आग लगने की इन घटनाओं के संबंध में कठुआ फायर स्टेशन के प्रभारी गारदीन ने बताया कि तीनों ही आग लगने की घटनाओं में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मुख्य बाजार से सटी खड्ड में आग वहां लोगों और दुकानदारों की ओर से फेंके गए कचरे के ढेर लगे थे, जबकि दो अन्य स्थानों पर लगी आग झाड़ियों तक ही सीमित रही है। इस पर काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed