फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire

Kathua News: सरपंच के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

विज्ञापन
fire
कठुआ। मंगलवार देर रात साढ़े नौ बजे के लगभग बनी सब डिवीजन में एक तीन मंजिला इमारत जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमौता के सरपंच सुल्तान के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़क गई। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य जहां घर से बाहर आ गए वहीं मवेशियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन लकड़ी के अधिकांश हिस्से वाले मकान में आग की लपटों ने कुछ ही समय में पूरा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम बनी सतीश कुमार ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीमों को मौके पर रवाना कर दिया है। मामले में किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मकान इलाके में अकेला था लिहाजा अन्य इमारतों को फिलहाल खतरा नहीं हैं। नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में आग से हुए नुकसान की एक महीने के भीतर ही यह दूसरी बड़ी वारदात है, इससे पहले बनी कसबे के मुख्य बाजार में आग ने एक इमारत को राख कर दिया था। कुल दस लोगों को आग से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed