{"_id":"605cfa2e8ebc3ee64c6c14c4","slug":"fire-kathua-news-jmu2321383133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदसर में 24 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदसर में 24 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरु होते ही आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। वीरवार को शहर से सटे गोविंदसर गांव में आग लगने से 24 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल राख हो गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। दोपहर बाद हुई घटना का पता चलते ही किसानों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। इससे आग को फैलने से तो रोक लिया गया, लेकिन चार भाईयों की फसल राख में तब्दील हो गई।
प्रभावित किसान दर्शन सिंह ने बताया कि कठुआ रेलवे स्टेशन के साथ बहने वाली नहर के साथ उनकी व उनके तीन अन्य भाईयों की 24 कनाल भूमि है, जिस पर लगी गेहूं की फसल पकने की स्थिति में थी। वीरवार को दोपहर बाद नहर की ओर से लगी आग खेत तक पहुंच गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को तो बुझा दिया गया, लेकिन तब तक मेरे अलावा भाईयों के खेत की फसल भी जल चुकी थी। इससे काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता शशि शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले ही लोगों का कामधंधा चौपट हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की मांग की है।