फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fire in shop in Mandli Village

Kathua News: मांडली में दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
Fire in shop in Mandli Village
मांडली गांव की एक दुकान  मे लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग। स्रोत जागरूक पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। मांडली गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किराने दुकान में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर सहायता राशि प्रदान की जाए।

जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना दोपहर लगभग एक बजे हुई जब दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार राजकुमार ने बताया कि दुकान में लगी आग में किराने का लाखों का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed