{"_id":"5766f9db4f1c1b906511b8d8","slug":"fire-in-anand-vihar-express","type":"story","status":"publish","title_hn":" बर्निंग ट्रेन बनने से बची आनंद विहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची आनंद विहार एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/जम्मू
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के एक कोच में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर से दिल्ली जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस रविवार शाम को बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। हीरानगर पहुंचते ही ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन को रोक कर यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बोगी को अलग कर (डिलिंक) ट्रेन को सवा सात बजे रवाना कर दिया गया। इस घटना के चलते जम्मू से आने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जब बोगी में आग की सूचना मिली थी तो जम्मू से रेलवे की मेडिकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे जम्मू से आनंद विहार एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब छह बजे हीरानगर स्टेशन पर पहुंचने से पहले उसकी जनरल बोगी डी 5 में सवार यात्रियों ने बोगी के एक टायलेट से धुआं निकलते देखा।
धुआं तेजी से बढ़ने लगा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गार्ड ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को हीरानगर स्टेशन पर रोक लिया गया। रेल कर्मियों ने सभी यात्रियों को बोगी से सुरक्षित बाहर निकाला और अग्निशमन यंत्रों की मदद से थोड़ी देर में आग बुझा दी गई। बोगी में सवार यात्रियों ने बताया कि जब ज्यादा धुआं निकलने लगा तो पता चला की बोगी में आग लग चुकी है।