{"_id":"6a2868fc12943483000ca339","slug":"fire-breaks-out-late-at-night-at-a-shop-in-mukherjee-chowk-kathua-news-c-201-1-knt1008-132983-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुखर्जी चौक स्थित दुकान में देर रात लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुखर्जी चौक स्थित दुकान में देर रात लगी आग
विज्ञापन
15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के व्यस्त मुखर्जी चौक क्षेत्र स्थित एक दुकान में बीती रात अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक गुलशन खजुरिया ने बताया कि रात करीब दो बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उसकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। हालांकि, दुकान का शटर बंद होने के कारण दमकलकर्मियों को पहले शटर तोड़ना पड़ा, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को एक घंटे से अधिक का समय लगा। तब तक दुकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जल चुका था। गुलशन खजुरिया के अनुसार, उनकी दुकान में बीज, कीटनाशक (पेस्टीसाइड्स) और फलों का स्टॉक रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से दुकान में मौजूद पूरा स्टॉक नष्ट हो गया। इसके अलावा दुकान का फर्नीचर, विद्युत फिटिंग, काउंटर और अन्य ढांचागत सुविधाएं भी जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही उन्होंने एक लाख रुपये की लागत से फलों को सुरक्षित रखने के लिए वातानुकूलित केबिन का निर्माण करवाया था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, उन्हें करीब 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।