{"_id":"689cefce79938ae634044d84","slug":"feasibility-report-is-being-prepared-for-maternity-hospital-in-dinga-amb-kathua-news-c-201-1-knt1008-123015-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डिंगा अंब में जच्चा-बच्चा अस्पताल के लिए तैयार की जा रही फिजीबिलिटी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डिंगा अंब में जच्चा-बच्चा अस्पताल के लिए तैयार की जा रही फिजीबिलिटी रिपोर्ट
Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने जानकारी दी कि कठुआ जिले में राजबाग के रख होशियारी क्षेत्र में उत्तर भारत का पहला राजकीय होम्योपैथी कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। डिंगा अंब क्षेत्र में जच्चा-बच्चा अस्पताल की स्थापना हेतु प्रयास जारी हैं और मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद उसकी फिजीबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संस्थान लोगों को मुहैया करवाए जाएं।
कॉलेज भवन का निर्माण 57 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 80 करोड़ रुपये है। इसके साथ एक सहायक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विधायक ने बताया कि दिशा की बैठक दिसंबर में हुई थी और सात-आठ महीने बाद पुनः केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कठुआ जिले की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जिले में विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
विज्ञापन
जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताओं को चिन्हित कर लिया गया है। बरवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का कार्य पिछले कार्यकाल में शुरू हुआ था, जो फंड की कमी के कारण रुका हुआ था। अब उसके लिए राशि जारी कर दी गई है।