{"_id":"48181bca5c92af0086463c6a7cfe6e7d","slug":"farmers-seeking-crop-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा फसल का मुआवजा
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल बर्बाद हुई फसल के मुआवाजे की मांग किसानों ने तेज कर दी है। सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले हुई बैठक में किसानों से पिछली सरकारों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी कोसा। किसानों ने कहा कि उन्हें फसल के नुकसान का मुआवाजा नहीं मिलने के कारण उन्हें अगली फसल लगाने के लिए भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ा है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देव राज ने कहा कि पिछले सीजन में दोनों फसलों पर मौसम की मार पड़ी थी। जिसके कारण किसानों को उम्मीद के अनुरूप उपज प्राप्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को इससे नुकसान हुआ था। लेकिन किसानों ने जैसे तैसे कर इस सीजन में फसल लगाई लेकिन इस बार भी मौसम ने अभी तक कोई बहुत अच्छा साथ नहीं दिया है।
ऐसे में जिला विभागीय अधिकारियों के साथ साथ सरकार ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं दी। इस मौके पर हंस राज, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि किसानों को केसीसी के तहत जो लोन मिला है उसे भी खत्म करने के लिए किसानों को मुआवजे की जरूरत है।
ऐसे में जब भी सरकारों से मांग की जाती है तब ही सर्वे करवाने का आश्वासन देकर बात टाल दी जाती है। इसके साथ ही विभाग की ओर से भी सहायता नहीं मिली है। किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।