फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers demonstrated against the evacuation of government land

सरकारी भूमि खाली कराने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Farmers demonstrated against the evacuation of government land
हीरानगर। सरकारी भूमि खाली कराने के लिए नोटिस जारी होने के बाद गुस्साए किसानों ने शनिवार को मढीन में तहसील कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी जमीनों को छीनने का प्रयास किया गया तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा हजारों परिवार इन जमीनों पर खेती करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। किसी किसान के बच्चे इन जमीनों की बदौलत पढ़ाई कर रहे हैं और किसी के बच्चों की शादी इसी पर निर्भर है। लेकिन अब इन जमीनों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। जिन किसानों ने 40 से 50 साल इन जमीनों पर दिन रात मेहनत करके इन्हें खेती लायक बनाया उन्हें इनका मालिक बनाने की बजाय उन्हें यहां से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा मौजूदा केंद्र सरकार एक के बाद एक किसान विरोधी काम कर रही है। जिस तरह से कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने एकजुट होकर सरकार को झुकने पर मजबूर किया है, उसी तरह हमें भी आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा इन जमीनों पर लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया गया तो किसानों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन में नेंका नेता धर्मपाल कुंडल, रविंद्र कुमार, वीर सिंह, कुलदीप सिंह, रूप हुसैन, पूर्ण चंद, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed