फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   expressed anger over the condition of the road

सड़क की बदहाली पर जताया रोष

विज्ञापन
expressed anger over the condition of the road
कठुआ। सड़क के निर्माण के नाम पर वहां पत्थरों को बिछाए जाने से नाराज वार्ड 10 के लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा किए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही किया गया तो वह लोग इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर हो जाएगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों में शामिल बालकृष्ण ने कहा कि वार्ड 10 को वार्ड 13 से जोड़ने वाली इस सड़क को पक्की किए जाने की स्थानीय लोग वर्षों से माग कर रहे थे। करीब दो माह पूर्व सड़क के निर्माण शुरू करने के नाम पर यहां बड़े-बड़े पत्थर बिछा दिए गए। जिससे सड़क की हालत ऐसी हो गई कि लोग पैदल चलने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। क्योंकि पत्थरों के बिछाए जाने के बाद इसकी सुध नही ली गई है। इस बारे में वह लोग दर्जनों बार लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के प्रतिनिधियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन वहां से एक दो दिनों में निर्माण शुरू करने के आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला है। जिससे लोग परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी सड़क के निर्माण को आगे नही बढ़ाया गया तो लोग इसके खिलाफ डीसी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed