फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Expressed anger over not solving the drinking water crisis

पेयजल संकट का समाधान न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
Expressed anger over not solving the drinking water crisis
बिजली पानी की समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गोविंदसर वासी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली पानी का संकट जिला के विभिन्न इलाकों में बढ़ता जा रहा है। आम लोगों की इस मूलभूत समस्या का समाधान करने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से प्रयास न होने पर लोगों द्वारा जगह-जगह रोष प्रदर्शन का क्रम जारी है। शुक्रवार को गोविंदसर के लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच योगराज ने बताया कि पिछले करीब एक माह से लगातार बढ़ रहे बिजली संकट के कारण गांव में लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल संकट बेहाल कर रहा है। जिसका समाधान करने के लिए न तो जलशक्ति विभाग और न ही प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है। गांव में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए वार्ड 4 में डीप बोर हैंड पंप की बोरिंग का काम तीन महीने पहले शुरू किया गया था। जिसे भी ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया था। गांव के लोग जब ठेकेदार को फोन कर काम पूरा करने का आग्रह करते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है। हैंडपंप ही चालू हो जाए तो पंचायत के वार्ड 4, 5, 6 और 9 में लोगों की इस समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन इसे भी चालू नही किया जा रहा है। इससे गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गांव में रहने वाले ज्यादातर परिवार आर्थिक रूप से इतने संपन्न नही की वह अपने लिए टैंकर से पानी मंगवा सके। अगर कुछ लोग पानी मंगवा सकने की क्षमता रखते हैं तो गांव की तंग गलियों में टैंकर का पहुंच पाना भी संभव नही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नही किया तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पडे़गा। प्रदर्शन में बलदेव राज, सतपाल, रशपाल, खेम राज, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed