{"_id":"6788294bcab5f70e39044b12","slug":"ex-servicemen-won-the-friendship-volleyball-match-kathua-news-c-201-1-knt1006-116580-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पूर्व सैनिकों ने जीता मैत्री वॉलीबाल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पूर्व सैनिकों ने जीता मैत्री वॉलीबाल मुकाबला
Thu, 16 Jan 2025 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 16 Jan 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी अधिकारियों के साथ। स्रोत: विज्ञिप्त
- फोटो : kathua
सीएसडी, स्वास्थ्य और परीक्षा सूचना केंद्र जैसी सुविधाओं को जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आर्मी वेटरन्स डे पर रामकोट के रामपुर में मैत्री वॉलीबाल मुकाबले का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों और बिग्रेड हेडक्वार्टर रामपुर के जवानों के बीच तीन सेटों वाले इस मुकाबले में पूर्व सैनिकों ने जीत हासिल की। उन्होंने 2-1 से जीत अपने नाम की है।
बिग्रेड के डिप्टी कमांडेंट ने विजेता टीम को इनाम दिया। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने जल्द सीएसडी, स्वास्थ्य और परीक्षा सूचना केंद्र जैसी सुविधाओं को शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर रामकोट के सचिव पूर्व नायब सूबेदार मोहिंदर सपोलिया ने डिप्टी कमांडेंट का आभार जताया। इस मौके पर तारा चंद, कैप्टन पवन सिंह, कैप्टन उत्तम चंद, कैप्टन हंस राज, सूबेदार जैमल सिंह, गोपाल कृष्ण, कुलभूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद