फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Evacuation of land from farmers is anti-people action

किसानों से जमीन खाली कराना जनविरोधी कार्रवाई है

विज्ञापन
Evacuation of land from farmers is anti-people action
हीरानगर। सरकारी भूमि खाली कराने की प्रक्रिया को रोकने के लिए विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल लोगों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय महासचिव एवं हीरानगर विधानसभा प्रभारी कन्नव खजूरीया ने जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेम लाल के साथ कई सीमावर्ती गांवों में नुक्कड़ बैठकें की।
विज्ञापन

छन्न लाल दीन गांव में बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा जो सरकारी जमीनें खून पसीना एक कर लोगों ने अपने जीवन यापन के लिए तैयार की हैं, उन्हें खाली कराने का काम लगातार जारी है। यह एक जन विरोधी कार्रवाई है जिसका सब को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। इसके लिए अपनी पार्टी भी लोगों के साथ खड़ी है और जब तक यह कार्रवाई रुकती नहीं मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सोमवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर तहसील मुख्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। ताकि सरकार पर इस कार्रवाई को रोकने का दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्यों ने भी विभिन्न गांवों में दौरा कर लोगों को इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। यूनियन के अध्यक्ष कामरेड राजकुमार ने महेशे चक में बैठक के दौरान कहा यह लड़ाई मजदूर किसानों को एकजुट होकर लड़नी होगी। जिस तरह से दिल्ली में मजदूर किसानों ने एकजुट होकर लड़ाई जीती है उसी तरह हमारी भी विजय होगी। इस मौके पर उनके साथ अजीत कुमार, बोध राज, रामदयाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed